50 करोड़ी हुई शाहिद-कृति की फिल्म, 'फाइटर' ने फिर भरी उड़ान शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है फिल्म ने नौवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, इसी के साथ ही इसने 51.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' भी दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है नौवें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की है, अब तक इसने 15.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण स्टारर 'फाइटर' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है 24वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की, इसी के साथ ही 'फाइटर' ने 204.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है ...