वीकडेज में कमाई को तरसी 'सत्यप्रेम की कथा' सत्यप्रेम की कथा को रिलीज के बाद दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी हालांकि, वक्त के साथ फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है कार्तिक-कियारा की इस फिल्म की रफ्तार 15वें दिन काफी धीमी रही शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे गुरुवार को एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 72.71 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क