17वें दिन सत्यप्रेम की कथा की कमाई में फिर आया उछाल सत्यप्रेम की कथा लोगों को काफी पसंद आ रही है कार्तिक-कियारा की जोड़ी ने दर्शकों पर एक बार फिर जादू चला दिया है बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है वीकडेज में गिरावट के बाद फिल्म की कमाई में एक बार फिर सुधार देखने को मिला है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 75.18 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क