सौम्या टंडन ने 'गोरी मेम' बन घर-घर में बनाई पहचान मशहूर अभिनेत्री सौम्या टंडन का आज जन्मदिन है सौम्या ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, वह साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं सौम्या ने टीवी शो के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी सहायक भूमिकाएं निभाई हैं 2007 में उन्होंने पहली फिल्म 'जब वी मेट' में काम किया, जिसमें उन्हें करीना और शाहिद कपूर संग स्क्रीन साझा करने का मौका मिला सौम्या टंडन को पहचान टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली, इसमें वह अनीता भाभी के रोल में नजर आईं, जिन्हें शो में गोरी मेम के नाम से भी जाना गया सौम्या 'ऐसा देश है मेरा', 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी', 'मल्लिका-ए-किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं --