रियल लाइफ 'तारा सिंह' हैं सीमा हैदर! एक हिंदुस्तानी के प्यार के लिए अपना मुल्क पाकिस्तान छोड़कर आईं सीमा हैदर की चर्चा इन दिनों जोरों पर हो रही है सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी इन समय हर न्यूज चैनल पर चल रही है दोनों की लव स्टोरी देखकर सभी को तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी याद आ गई है दरअसल, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को पबजी खेलते हुए भारतीय सुवक सचिन से प्यार हो गया था अपने प्यार को पाने के लिए वह अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आ गईं और हिंदू धर्म भी अपना लिया सभी लोग सीमा को शक की नजर से देख रहे हैं, यहां तक कि उन्हें 'पाकिस्तानी जासूस' भी बुला रहे हैं लेकिन सीमा का कहना है कि वह सिर्फ और सिर्फ अपने प्यार के लिए हिंदुस्तान आई हैं इतना ही नहीं सीमा ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी लव स्टोरी की तुलना 'गदर' के तारा सिंह और सकीना से भी की ...