नोरा फतेही के साथ रोमांटिक हुए अक्षय कुमार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं हाल ही में फिल्म का नया गाना कुड़िए नी तेरी वाइब रिलीज हुआ है इस गाने पर अक्षय कुमार 'दिलबर गर्ल' नोरा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है ब्लैक आउटफिट में अक्षय हैंडसम, तो ग्रीन कलर के गाउन में नोरा स्टाइलिश लग रही हैं अक्षय कुमार का स्वैग और नोरा की अदाएं इसे और भी बढ़िया बना रही हैं सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है बता दें कि सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी सेल्फी