इन सीनियर स्टार्स के नाम है 100 करोड़ क्लब का ताज अनुपम खेर की पिछले साल रिलीज हुई मूवी द कश्मीर फाइल्स उनके करियर की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनी थी द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के साथ ही एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदार में थे, इसके साथ ही ये एक्टर के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने अपनी मूवी जुग जुग जियो के साथ 100 करोड़ रुपये के कल्ब में एंट्री मारी संजय दत्त भी करियर के लंबे पड़ाव के बाद अग्निपथ, सन ऑफ सरदार और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों के साथ 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुए अमिताभ बच्चन की पहली 100 करोड़ी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी, इसके बाद एक्टर को दूसरी 100 करोड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र मिली फिल्म स्टार सनी देओल की मूवी गदर 2 सिनेमाघरों में धमाका कर रही है, माना जा रहा है कि ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ रुपये कमा ले जाएगी मनोरंजन