टीवी से मिली शगुफ्ता अली को पहचान शगुफ्ता अली बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपने काम के लिए पहचानी जाती हैं आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहीं शगुफ्ता ने 1989 में फिल्म 'कानून अपना अपना' से करियर की शुरुआत की थी इस फिल्म के बाद शगुफ्ता बहुत सी फिल्मों में नजर आईं हालांकि, सभी फिल्मों में शगुफ्ता को साइड रोल्स निभाते देखा गया, ऐसे में उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी शगुफ्ता अली फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी काम कर रही थीं शगुफ्ता अली को छोटे पर्दे पर उनके किरदारों के लिए जाना जाता है अभिनेत्री के कुछ प्रसिद्ध शोज में पुनर्विवाह और एक वीर की अरदास वीरा जैसे सीरियल शामिल हैं ....