जवान का एक और कमाल, अब यूएई में बनी नंबर वन शाहरुख खान की फिल्म जवान हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है रिलीज से लेकर अब तक इस फिल्म ने दर्जनों के रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं इस बीच एक खास रिकॉर्ड फिल्म के नाम हो गया है गुरुवार को फिल्म ने यूएई बॉक्स ऑफिस पर 16 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है इसी के साथ ही यह मिडिल ईस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है बता दें कि भारत में भी जवान हिंदी भाषा में कमाई करने वाली नंबर वन फिल्म है एंटरटेनमेंट डेस्क