अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
सोशल मीडिया पर फैशन गॉसिप पेज डाइट साब्या ने एक पोस्ट साझा की। जिसमें लिखा है कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार मेट मेट गाला 2025 में डेब्यू करेगा।
इस पेज पर उस सुपरस्टार का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में शाहरुख खान का नाम लिखना शुरू कर दिया।
फैंस का मानना है कि इस बार मेट गाला 2025 में फेमस डिजाइनर सब्यसाची, शाहरुख खान के लिए ड्रेस डिजाइन करेंगे। इस तरह से शाहरुख खान मेट गाला इवेंट में अपना डेब्यू करेंगे।
अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा, जब कोई बॉलीवुड मेल एक्टर मेट गाला में नजर आएगा।
पहले इस इवेंट में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस नजर आ चुकी हैं। इस बार कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
शाहरुख खान के फैंस मेट गाला वाली बात को जानकर काफी खुश हैं। कहा जा रहा है कि इस बार मेट गाला में दिलजीत दोसांझ भी नजर आ सकते हैं।
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह अपनी बेटी सुहाना के साथ एक फिल्म ‘किंग’ कर रहे हैं।
शाहरुख खान की ‘किंग’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आएंगे।
वाणी कपूर-अवनीत कौर का ग्लैमरस लुक, इन एक्ट्रेसेस का जुदा रहा अंदाज