तूफान की रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही 'पठान' चार साल बाद 'पठान' बन सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान की वापसी ने धमाल मचा दिया है बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से 'पठान' का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' देश ही नहीं विदेश में भी अपना जलवा दिखा रही है 'पठान' के शोज हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है फिल्म की रिलीज को सात दिन हो गए है और यह 350 करोड़ के करीब पहुंचती जा रही है मंगलवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार 'पठान' ने 21 करोड़ रुपये कमाए हैं ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 328.25 करोड़ रुपये हो गया है पठान