जारी है जवान का धमाल, 1000 करोड़ के पार पहुंची फिल्म शाहरुख खान की जवान हर दिन नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है विदेश में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है अब यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है सात सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है 1000 करोड़ कमाने वाली यह शाहरुख की इस साल की दूसरी फिल्म है एंटरटेनमेंट डेस्क