अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर से हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई फिल्मी सितारों ने 4 अप्रैल 2025 को मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी। जानिए किस-किस कलाकार ने मनोज कुमार को याद किया।
शाहरुख खान ने ट्वीटर पर लिखा, ‘वे एक लीजेंड थे। मनोज कुमार जी ने देश और सिनेमा को बेहतर करने वाली फिल्में बनाईं। धन्यवाद सर।’
सलमान खान ने भी ट्वीट किया जिसमें लिखा, 'मनोज कुमार जी, एक सच्चे लीजेंड। कभी ना भूल पाने वाली फिल्मों और यादों के लिए धन्यवाद।'
कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया और लिखा, ‘आपने हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना जगाई। ऐसे लीजेंड एक्टर श्री मनोज कुमार जी (भरत कुमार) के निधन से भारतीय सिनेमा जगत शोक में है।'
आमिर खान ने भी मनोज जी को लेकर बातचीत की। आमिर ने कहा, ‘मनोज कुमार एक एक्टर नहीं, पूरा संस्थान थे। मैंने उनकी फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखा। उन्होंने सोशल मैसेज वाली फिल्में बनाई, इस कारण वह आम आदमी के लिए भी खास बन गए।’
अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया के जरिए मनोज कुमार जी को श्रद्धांजलि दी। वह लिखते हैं, ‘भारतीय सिनेमा अपने भारत कुमार को अलविदा कह रहा है। एक कहानीकार, एक देशभक्त और एक किंवदंती। आपकी विरासत, मनोज जी, अमर है। अजय देवगन ने मनोज कुमार की एक तस्वीर भी साझा की है।
हेमा मालिनी ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। जिसमें वह लिखती हैं, ‘ मनोज जी मुझसे बहुत स्नेह रखते थे। मैं केवल यही कह सकती हूं कि 'वे भी क्या दिन थे', जब शानदार निर्देशक शानदार फिल्में बनाते थे, जो कभी पुरानी नहीं हो सकतीं। इनमें मनोज कुमार का अपना विशिष्ट स्थान है। अलविदा प्यारे दोस्त'!
सनी देओल ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। वह लिखते हैं, ‘मनोज जी ने हमें ऐसे किरदार दिए जो हीरोइक थे। उनकी फिल्मों में देश के लिए प्यार नजर आता था। मनोज जी के जाने से सिनेमा जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।
रश्मिका मंदाना ने वेकेशन से शेयर कीं खास तस्वीरें