अबराम-गौरी के साथ 'मन्नत' में SRK ने किया ध्वजारोहण आज पूरा देश, आजादी के 76 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी 15 अगस्त को देशभक्ति पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं लेकिन किंग खान का अंदाज हमेशा से निराला था, है और रहेगा दरअसल, इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने घर 'मन्नत' में झंडा फहराया शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ छुट्टि का मजा लिया इसके साथ ही भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता ने मन्नत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस खास मौके पर उनके साथ अबराम और पत्नी गौरी खान को भी तिरंगा फहराते हुए देखा गया अभिनेता को ऐसा करता देख 'मन्नत' के बाहर फैंस इकट्ठा हो गए थे ध्वज फहराने के बाद सुपरस्टार ने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया शाहरुख की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ....