पड़ोसी देशों तक 'पहुंचा' जवान का 'तूफान' शाहरुख खान की जवान भारत के साथ पड़ोसी देशों में भी जमकर धमाल मचा रही है इस फिल्म को लेकर पड़ोसी देशों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है श्रीलंका में फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं, सोशल मीडिया पर श्रीलंका के फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं नेपाल में यह फिल्म पहले ही दिन एक करोड़ 57 लाख (नेपाली रुपये) की कमाई कर चुकी है बाग्लादेश में भी फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि वहां की स्थानीय फिल्मों को आगे के लिए टाल दिया गया है रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां जवान को 10-12 शो हर दिन हाउसफुल चल रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क