बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर छाई 'जवान' टिकट खिड़की पर राज करने के बाद ओटीटी पर भी जवान ने धमाल मचा दिया है फिल्म को शाहरुख के बर्थडे के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था शुरुआती सप्ताहांत के दौरान 5.2 मिलियन दर्शकों ने इसे 14.9 मिलियन बार देखा है यह फिल्म 18 में से 10 देशों में शीर्ष 10 में शामिल हो चुकी है वहीं, भारत, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और आठ अन्य देशों में फिल्म ने नंबर एक स्थान प्राप्त किया है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान ने दुनियाभर में गैर-अंग्रेजी फिल्मों में चौथा स्थान हासिल किया एंटरटेनमेंट डेस्क