बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहा है ‘पठान’ बॉलीवुड के किंग खान को आज इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं ऐसे में आज उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है हाथ में बंदुक लिए उनका यह टफ लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है चेहरे पर खून और चोट के निशान के साथ उनका यह लुक काफी इंटेंस लग रहा है इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी मुख्य भूमिका निभाएंगे यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 2023 में किंग खान की 'जवान' और 'डंकी' भी रिलीज होने वाली हैं खत्म