फाइटर के टीजर के मुरीद हुए शाहरुख खान, कह दी यह बात सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में है टीजर में नजर आ रहे एक्शन और इंटीमेट सीन ने फैंस के उत्साह को सातवे आसमान पर पहुंचा दिया है वहीं, शाहरुख खान ने टीजर की तारीफ में लिखा, 'केवल एक चीज जो ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर से ज्यादा खूबसूरत हो सकती है' शाहरुख ने आगे जोड़ा, 'और वो है सिद्धार्थ आनंद का अपनी फिल्मों को पेश करने का तरीका' शाहरुख ने अंत में लिखा, 'सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा है और सभी को शुभकामनाएं, उड़ान भरने के लिए तैयार' सीटिए