विक्ट्री परेड देख शाहरुख बोले- लव यू माई टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर वापस लौटने के बाद भारतीय टीम ने 4 जुलाई को मुंबई में परेड की बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस परेड को देखा और टीम इंडिया, बीसीसीसीआई और जय शाह की जमकर तारीफ की एक्स पर एक वीडियो को साझा करते हुए किंग खान ने लिखा, "खिलाड़ियों को खुश और भावुक देखकर मेरा दिल भी भर आया है" अभिनेता ने आगे लिखा, "हमारे खिलाड़ियों ने हमें किन ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, एक भारतीय होने के तौर पर यह देखना एक बेहतरीन पल है" उन्होंने आगे लिखा, "लव यू टीम इंडिया...पूरी रात जश्न मनाएं..." अपनी इस पोस्ट में आगे उन्होंने बीसीसीआई, जय शाह और सभी सपोर्ट स्टाफ को भी बधाई दी एंटर