अमर उजाला
Sat, 9 September 2023
शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है
फिल्म में किंग खान जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आए हैं, अब सेट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए एक्शन सीन्स शूट किए थे
वह ऊंचाई से एक किनारे पर छलांग लगाते नजर आए, वह सभी कैमरों और स्टंटमैन के साथ कूदते हुए एक्शन सीन शूट कर रहे हैं
इस वायरल वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और अपने एक्शन सीन्स खुद शूट करने के लिए किंग खान की सराहना भी की
सात सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने महज दो दिनों में 128 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है
दुनिया हुई 'जवान' की दीवानी, वर्ल्डवाइड कमाई कर देगी हैरान