अमर उजाला
Thu, 6 March 2025
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर किंग की शूटिंग स्थगित कर दी गई है।
पहले इस फिल्म को मई में फ्लोर पर आने की योजना थी, लेकिन अब इसकी शूटिंग जुलाई 2025 तक टाल दी गई है।
देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद दोनों ही स्क्रिप्ट को ठीक करना चाहते हैं।
दोनों यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे। 'किंग' एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर होने की उम्मीद है।
इसका निर्माण शाहरुख खुद वाईआरएफ के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।
इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। जल्द ही फिल्म के कलाकारों और शूटिंग लोकेशन के बारे में जानकारी सामने आएगी।
सलमान से रश्मिका तक, जानें 'सिकंदर' के कलाकारों की फीस