अमर उजाला
Wed, 17 September 2025
बुधवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इसमें किंग खान तो परिवार संग आए ही, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए।
काजोल और अजय देवगन इवेंट में मौजूद दिखे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी स्क्रीनिंग इवेंट में शिरकत की।
माधुरी दीक्षित पति डॉ. नेने के साथ 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग में दिखीं।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी स्क्रीनिंग पर देखा गया। वह ब्लैक वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने परिवार के सदस्यों संग आर्यन खान की खुशी में शामिल होने पहुंचे।
स्क्रीनिंग इवेंट में तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
अनन्या पांडे भी आर्यन खान की सीरीज की स्क्रीनिंग पर मौजूद रहीं।
राघव जुयाल व्हाइट कोट, ब्लैक पैंट पहने रेट्रो स्टाइल में इवेंट में शामिल हुए। वह 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
डायरेक्टर एटली भी इवेंट में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए।
बॉबी देओल स्क्रीनिंग में सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल थे।
इवेंट में एक्ट्रेस लारिसा को देखा गया, उन्हें आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।
गौतमी कपूर आर्यन खान की सीरीज में मां का रोल कर रही हैं। वह भी स्क्रीनिंग इवेंट में एक्साइटेड दिखीं।
अवनीत कौर का हॉट लुक, दिव्यांका का दिखा ट्रेडिशनल अंदाज