अमेरिका में डंकी ने एडवांस बुकिंग से की कितनी कमाई? शाहरुख खान की डंकी सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है फिल्म को भारत में 22 दिसंबर में रिलीज किया जा रहा है वहीं, अमेरिका में इसे इसे एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा जानकारी के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में पहले दिन के लिए 116674 डॉलर (लगभग 97 लाख) की कमाई कर ली है डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है बता दें कि फिल्म को सलार से कड़ी टक्कर मिल रही है एंटरटेनमेंट डेस्क