'जवान' की इस हीरोइन को ही नहीं मिल पाई फिल्म की टिकट शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' वर्ष 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट बनने की ओर अग्रसर है एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज पांच दिन के अंदर भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है फैंस शाहरुख खान के साथ-साथ विजय सेतुपति और अन्य सितारों की भी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं वहीं, इस फिल्म की अभिनेत्री आलिया कुरेशी भी विजय सेतुपति की तारीफ करते हुए खुद को उनकी फैन बताती नजर आई हैं आलिया कुरेशी ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें उनकी ही फिल्म की टिकट नहीं मिल पाई थी तब अभिनेत्री को प्रोडक्शन टीम से 10 टिकट उपलब्ध कराने का अनुरोध करना पड़ा था सीटिए