भारत में शुरू हुई डंकी की एडवांस बुकिंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डंकी की वजह से सुर्खियों में हैं यह फिल्म 21 दिसंबर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की यह पहली फिल्म है इस बीच, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है बता दें कि फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क