अमर उजाला
Thu, 30 October 2025
गुरुवार को शाहरुख खान ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर AskSRk सेशन के जरिए फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए।
इस सेशन के दौरान एक यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। जिसका मुंहतोड़ जवाब किंग खान ने दिया।
एक यूजर ने शाहरुख से सवाल किया, ‘तुम में कोई टैलेंट नहीं। ना शक्ल बढ़िया है, फिर स्टार कैसे बन गया। तुमसे बढ़िया मेरी शक्ल है, मुझे कोई पहचानता तक नहीं।’ इस पर किंग खान ने कहा, ‘भाई शक्ल तो ठीक है, अक्ल का नहीं बोला तुमने, वो है या?'
शाहरुख खान के जवाब को सुनकर कई फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया और ट्रोल करने वाले को ही खरी-खोटी सुना दी।
आगे फैंस ने कई तरह के सवाल शाहरुख से किए। एक ने कहा, ‘सुहाना के साथ एक्टिंग करके कैसा लगता है?’ जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘अपना सा लगता है।’
एक फैन ने शाहरुख से कहा कि वह आर्यन खान को कहें कि सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा पार्ट लेकर आए। इस पर शाहरुख का कहना था कि बच्चों को समझाना आसान नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि आर्यन इस पर काम कर रहा है।
एक यूजर ने पूछा कि क्या आर्यन आपको लेकर फिल्म बनाएगा? शाहरुख ने कहा, ‘अगर वह मेरे नखरे और फीस उठा ले तो बना सकता है।’
शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन है। जन्मदिन पर फैंस ने मन्नत आकर मिलने के लिए कहा। शाहरुख ने फैंस को मिलने का वादा किया है। साथ ही कहा, ‘हार्ड कैप पहननी होगी।’
अजय देवगन डांस के लिए क्यों हुए ट्रोल?