'जवान' में होंगे छह गाने, दो पर दीपिका लगाएंगी ठुमके मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की 'जवान' में कुल छह गाने होंगे फिल्म में 'फर्राटा सॉन्ग' दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया जाएगा फिल्म में एक एंड क्रेडिट सॉन्ग भी होगा, इसमें शाहरुख, विजय सेतुपति के अलावा फिल्म की पूरी कास्ट दिखेगी फिल्म में नयनतारा का इंट्रोडक्शन गाना होगा, इसे मुंबई में शूट किया गया है कहा जा रहा है कि 'जवान' में एक गाना जेल का भी होने वाला है, इसमें शाहरुख के अलावा फिल्म में उनके गैंग की सारी लड़कियां नजर आएंगी इसके अलावा फिल्म में शाहरुख और नयनतारा का एक रोमांटिक गाना भी होगा और फिल्म में एक राजा कुमारी का गाया गाना होने वाला है -