अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
इन दिनों ईशान खट्टर अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में यह फिल्म कान फेस्टिवल में सराही गई।
कान फिल्म फेस्टिवल की सराहना से ईशान काफी खुश हैं। इसी तारीफ के बीच एक्टर ईशान अपने भाई शाहिद कपूर को लेकर बात करते दिखे। ईशान और शाहिद सौतेले भाई हैं लेकिन दोनों की बाॅन्डिंग कमाल की है।
जूम को दिए गए हालिया इंटरव्यू में ईशान कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि वह (शाहिद कपूर) कभी चाहते थे कि मैं उनके नक्शेकदम पर चलूं। मुझे लगता है कि वह हमेशा चाहते थे कि मैं अपनी मर्जी से काम करूं।'
ईशान खट्टर यह भी बताते हैं कि जब शाहिद ने उनकी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' देखी तो क्या रिएक्शन दिया था?
ईशान खट्टर कहते हैं, ‘मैंने उन्हें अपनी पहली फिल्म दिखाई, फिल्म खत्म हो गई। मैंने भाई को देखा। वह आराम से बैठे थे, मैं उनके पास जाकर बैठ गया, उन्होंने बस अपना हाथ मेरे कंधे पर रख दिया।’ शाहिद को ईशान का अभिनय पसंद आया था।
ईशान का यह भी कहना है, ‘शाहिद एक फिल्म स्टार है। वह मेरे भाई हैं और मुझे इस बात पर गर्व है।’
ईशान खट्टर फिल्मों में अभिनय करने के अलावा वेब सीरीज में भी एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी एक वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ रिलीज हुई। इसमें भी ईशान की एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया।
क्या आपने देखा नुसरत भारुचा का स्टालिश अंदाज, फैंस बोले- 'सो हॉट'