पत्नी मीरा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए शाहिद, खुद को बताया खुशनसीब शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की गिनती बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में होती है दोनों को अक्सर अपनी केमिस्ट्री से प्रशंसकों को कपल गोल देते देखा जाता है वहीं, आज का दिन शाहिद के लिए बेहद खास है, उनकी पत्नी मीरा आज 30 साल की हो गई हैं पत्नी के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने एक खूबसूरत पोस्ट साझा की है प्यारी तस्वीरों के साथ अभिनेता ने लिखा, 'वह मैजिक हैं, वह अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं' अभिनेता ने आगे लिखा, 'बर्थडे गर्ल पूरी तरह से मेरी है और मुझे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा है' सीटिए