ये 10 डायलॉग्स करा देंगे 'फर्जी' से इश्क शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू कर लिया है, उनकी पहली वेब सीरीज फर्जी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है हम आपको इस वेब सीरीज के ऐसे डायलॉग बता रहे हैं, जो आपको फर्जी से इश्क करा देंगे हमने इस दुनिया के सबसे ईमानदार आदमी का फोटो, दुनिया की सबसे कमीनी चीज पर छाप दिया वो कहते हैं न, हम अपने दोस्त चुन सकते हैं, रिश्तेदार नहीं... कितनी भी नफरत कर लो, रिश्तेदारों को जिंदगीभर झेलना पड़ता है... जब जेब में पैसा नहीं होता न, सब जगह पैसा ही पैसा दिखता है... तेरे को वह सिर्फ इसलिए चाहिए, क्योंकि वह तेरी औकात से बाहर है... हम लोगों की शक्ल पर दिखता है क्या, हम लोगों की औकात क्या है? इज्जत हम मिडिल क्लास लोगों की औकात से बाहर है... हम लोग अफोर्ड ही नहीं करते इज्जत हम लोग मिडिल क्लास नहीं हैं... हम लोग मिडिल फिंगर क्लास हैं... हैप्पी न्यू ईयर मेरे भाई... एक साल और मर लिए.. बस कुछ साल और मरना बाकी है... ये अमीर लोग ने सिस्टम बनाया है... जिसमें जिंदगीभर गरीब उधार चुकाएगा और अमीर ब्याज खाएगा.. जैसे आखिरी बॉल पर छह रन चाहिए होते हैं, तब सही या गलत शॉट नहीं होता है... बस बैट घुमाना होता है... स्कूल से ही यही सीखा.. कामयाब होने के लिए सब कुछ बाई हार्ट कर लो, या पूरा सिस्टम बाईपास कर दो... ...