शाहिद कपूर ने कसा अक्षय कुमार पर तंज? शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं हाल ही में अपने एक बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ गए अभिनेता से जब पूछा गया कि वह साल में ज्यादा फिल्में क्यों नहीं करते इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं नकली मूछें लगाकर एक्टिंग नहीं करता हूं उन्होंने कहा, कभी मूंछ लगा ली, कभी शेव कर लिया, ऐसी एक्टिंग मुझे समझ में नहीं आती, इसलिए मैं एक ही फिल्म में काम करता हूं शाहिद के इस जवाब पर लोग सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि यह बात उन्होंने अक्षय कुमार की तरफ इशारा करते हुए कही है एंटरटेनमेंट डेस्क