अमर उजाला
Sat, 30 May 2026
बॉलीवुड के एक चर्चित अभिनेता ने अपने बचपन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। अपने बचपन के शौक का भी जिक्र किया है।
क्या तस्वीरों में आप इस एक्टर को पहचान पाए हैं। वह बचपन से ही बाइक लवर रहे हैं। इस बात का जिक्र वह अपनी पोस्ट में कर रहे हैं।
यह एक्टर कोई और नहीं शाहिद कपूर हैं। शाहिद कपूर ने ही शनिवार को अपनी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पाेस्ट की हैं।
अपनी बचपन की तस्वीरें पोस्ट करने के अलावा अपने पिता और अभिनेता पंकज कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी शाहिद कपूर ने दी हैं। केक काटते हुए पिता की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
बचपन की तस्वीरों को शेयर करने के अलावा शाहिद कपूर ने रिलैक्स करते हुए कुछ फोटो फैंस के साथ साझा की हैं।
शाहिद कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो कुछ महीने पहले उनकी एक फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई। इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था।
जल्द ही शाहिद कपूर की एक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन शाहिद के अपोजिट नजर आएंगी।
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया? जानें जैकी श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन