गौरी के लिए पांच साल तक हिंदू बनकर रहे थे शाहरुख खान किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शाहरुख का जन्म 2 अक्तूबर, 1965 को दिल्ली में हुआ था। फिल्मों से वक्त मिलते ही शाहरुख अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। गौरी संग उनकी लव स्टोरी कम रोचक नहीं है। गौरी को मनाने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े। साल 1984 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। पहली मुलाकात के दौरान शाहरुख खान 18 साल के थे और गौरी 14 साल की थीं। शाहरुख ने उनके साथ डांस करना चाहा तो गौरी ने उनके साथ डांस करना चाहा तो उन्होंने खास रुचि नहीं दिखाई थी। गौरी ने शाहरुख को झूठ बोल दिया था कि उनका बॉयफ्रेंड है। लेकिन बाद में पता चला कि गौरी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। शाहरुख को थोड़े समय में ही एहसास हो गया था कि वह गौरी के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था। उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं शाहरुख खान ने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख, गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे। शाहरुख और गौरी 25 अक्तूबर 1991 को शादी के बंधन में बंध गए थे। कंप्लीट