ओपनिंग डे पर इन भारतीय फिल्मों ने बजाया '100 करोड़' का डंका फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है फिल्म की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई है, उसे देख यह कहा जा सकता है है पहले दिन जवान कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्म जवान के अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह ओपनिंग डे पर 100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग कर सकती है चलिए आपको उन फिल्मों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में बताते हैं, जिसके रिकॉर्ड को जवान तोड़ना चाहेगी किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो 'आरआरआर' ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे इस लिस्ट में बाहुबली-2 213 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 165.1 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है प्रभास की फिल्म 'साहो' ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 124.6 करोड़ का कलेक्शन किया था रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 105.5 करोड़ का कलेक्शन किया था मनोरंजन