महेश बाबू के साथ 'जवान' देखेंगे शाहरुख, सुपरस्टार से किया वादा शाहरुख खान की जवान की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं अब इस लिस्ट में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का नाम भी शामिल हो गया है उन्होंने सोशल मीडिया पर जवान के ब्लॉकबस्टर होने की कामना की और कहा कि वह परिवार के साथ इसे देखेंगे इसका जवाब में शाहरुख ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह भी उनके साथ यह फिल्म देखने जरूर आएंगे बता दें कि जवान सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है एंटरटेनमेंट डेस्क