अमर उजाला
Wed, 18 September 2024
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं
हालांकि, अभिनेता अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करने से हमेशा बचते हैं
अब हाल ही में, अभिनेता ने बिग बी के साथ केबीसी 16 के मंच पर अपने पिता का एक किस्सा साझा किया है
अभिनेता ने साझा किया कि उनके पिता ने कहा था कि एक इस्तांबुल जरूर देखना, एक इटली, रोम जरूर देखना और एक कश्मीर है, वो भी जरूर देखना, लेकिन बाकी दो मेरे बिना भी देख लेना, कश्मीर मेरे बिना नहीं देखना
शाहरुख ने यह भी बताया कि वह पूरी दुनिया घूम चुके हैं, लेकिन आज तक कश्मीर नहीं गए हैं
शाहरुख अपने पिता की इस बात को आज तक दिल से लगाए बैठे हैं
दक्षिण भारत में भी खूब चला इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का जादू