10वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची 'शैतान' शैतान को लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है पहले वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन के बाद यह फिल्म वीकडेज में फेल नजर आई थी अजय देवगन और आर माधवन जैसे सितारों के बावजूद यह फिल्म पहले हफ्ते में 79.75 करोड़ की कमाई ही कर सकी थी हालांकि, नौवें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला, दूसरे शनिवार को फिल्म ने आठ करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की थी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने आठ करोड़ 49 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 101.79 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क