हिट का तमगा पाने से शैतान अब भी दूर, जानें कुल कमाई अजय देवगन और माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है पहले हफ्ते में यह फिल्म 79.75 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी थी वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की सुस्त रफ्तार जारी है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 113.98 करोड़ रुपये हो गई है लगभग 65 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा एंटरटेनमेंट डेस्क