शैतान की कमाई में गिरावट जारी, जानें छह दिनों का कुल कलेक्शन शैतान को दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है वीकएंड पर अच्छे कलेक्शन के बाद यह फिल्म वीकडेज में कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है सोमवार को फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था मंगलवार को फिल्म ने छह करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने छठवें दिन चार करोड़ एक लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 71.76 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क