पहले हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में नहीं पहुंच सकी शैतान अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान रिलीज हो चुकी है वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी लेकिन मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद फिल्म की कमाई लगातार घट रही है बीते दिन शैतान ने छह करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 78.12 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क