शकीरा ने साझा की 'मेट गाला 2025' की अनदेखी तस्वीरें शकीरा ने हाल ही में 'मेट गाला 2025' में शिरकत की थी। इस इवेंट जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में शकीरा गुलाबी रंग की शानदार ड्रेस में घुंघराले बालों के साथ नजर आ रही हैं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शकीरा की मेट गाला 2025 की तस्वीरों में कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। एक तस्वीर में उन्होंने निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ के साथ ब्लू कारपेट पर एक यादगार पल साझा किया। एक तस्वीर में वह बेड पर लेट कर पोज देती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है। .....