जूनियर आर्टिस्ट बन शम्मी कपूर ने बॉलीवुड पर किया राज 50 और 60 के दशक के फेमस अभिनेता शम्मी कपूर की गिनती उस समय सुपरहिट अभिनेताओं में होती थी करियर में कई हिट फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है शम्मी कपूर का जन्म 1931 में पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था शम्मी कपूर के घर में बचपन से ही फिल्मी माहौल था, यही वजह थी कि उन्होंने पृथ्वी थियेटर में अभिनय के गुर सीखे 1948 में शम्मी कपूर को उनका पहला जॉब मिला था, जहां पर वह एक जूनियर आर्टिस्ट का काम करते थे इसके बाद उन्होंने फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर, राजकुमार, ब्रह्माचारी, प्रिंस और अंदाज जैसी कई कलर फिल्मों में काम किया शम्मी कपूर आखिरी बार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे मनोरंजन