'शमशेरा' में खूंखार दिखे संजय दत्त तो सोना बनीं वाणी 'शमशेरा' के ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले संजय दत्त और वाणी कपूर का लुक सामने आ गया है दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार में माथे पर तिलक और हाथ में हंटर लिए संजय दत्त खूंखार लग रहे हैं वहीं, सोना के किरदार में वाणी कपूर खूबसूरत लग रही हैं, जो एक डांसर का किरदार निभाएंगी टीजर में दिखा डकैत के किरदार में रणबीर कपूर का लुक भी काफी खौफनाक था इसके अलावा 'शमशेरा' में रणबीर कपूर पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगे यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है खत्म