यह बिकिनी गर्ल वायरल और ट्रोल हो गईं सुहाना अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली सुहाना खान इन दिनों एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं इंटरनेट पर एक बिकिनी फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह सुहाना खान हैं मगर, फैक्ट चेक करने पर पता चला कि यह फोटो सुहाना खान की नहीं, बल्कि शानवी श्रीवास्तव की है शानवी साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं, जो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं फोटो में शानवी समदंर किनारे बिकिनी पहनकर बैठी हैं, उनका चेहरा नहीं दिख रहा है और पहली झलक में तस्वीर देख लगेगा कि यह सुहाना ही हैं सुहाना की बात करें तो जल्द ही वह 'द आचीर्ज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं ---------