'दम लगा के हईशा' से शरत ने दिखाया अपना दम शरत कटारिया एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं उनका जन्म 15 जून 1978 में हुआ था, आज वह आपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं शरत कटारिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी, उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सहायक काम किया उन्होंने फिल्म भेजा फ्राई का संवाद लेखन भी किया शरत की पहली फिल्म बतौर निर्देशक 10एम लव थी, जोकि विलियम शेक्स्पीयर के नाटक पर आधारित थी इस फिल्म में रजत कपूर, टिस्का चोपड़ा और पूरब कोहली मुख्य भूमिका में नजर आये थे शरत को उनकी फिल्म दम लगा के हईशा (2015), फैन (2016) और सुई धागा (2018) के लिए जाना जाता है मनोरंजन