सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों पर जमकर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इबाल से रजिस्टर्ड शादी की है उनके इस फैसले के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था, यहां तक की बिहार में तो उनके खिलाफ पोस्टर भी लगाए गए अब इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है शत्रुघ्न ने एक साक्षात्कार ने कहा है कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना उन्होंने आगे कहा कि शादी दो लोगों के बीच का व्यक्तिगत फैसला होता है और इस पर किसी को कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है विरोध करने वालों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों को जिंदगी में कुछ अच्छा काम करना चाहिए और खुद की जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए एंटर