शहनाज का जन्मदिन मनाने चंडीगढ़ से शूटिंग सेट पहुंचे फैंस! 'बिग बॉस 13' से घर-घर मशहूर शहनाज गिल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं गुरु रंधावा, कुशा कपिला से लेकर रिया कपूर जैसी मशहूर हस्तियों ने शहनाज को उनके जन्मदिन की बधाइयां दी हैं आज सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वे अपने फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं किसी सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि शहनाज के ये फैंस खास चंडीगढ़ से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए उनके सेट पर पहुंचे थे शहनाज अपने चुलबुले अंदाज में उस वीडियो में दिखाई दे रही हैं आने वाले दिनों में शहनाज 'सब फर्स्ट क्लास' फिल्म में नजर आने वाली हैं ..l