अमर उजाला
Wed, 22 October 2025
‘बिग बॉस 13’ से फेमस हुईं शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ।
शहनाज ने ट्रेलर रिलीज के बाद अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस का देसी गर्ल लुक नजर आया।
शहनाज के देसी गर्ल लुक फैंस को भी पसंद आया है। यूजर्स ने एक्ट्रेस की फोटोज पर रिएक्शन दिए हैं।
एक यूजर ने शहनाज के लिए लिखा, ‘बहुत सुंदर।’ कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी एक्ट्रेस की पोस्ट पर शेयर किए।
एक्ट्रेस ने अपनी फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा। वह लिखती हैं, ‘इंतजार खत्म। ‘इक कुड़ी’ का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। जाकर देखिए और बताइए आपको कैसा लगा।’
शहनाज की फिल्म ‘इक कुड़ी’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इन दिनों शहनाज के भाई शहबाज भी ‘बिग बॉस 19’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। शहनाज अपने भाई को पूरा सपोर्ट दे रही हैं।
मौनी रॉय और नेहा मलिक के सिजलिंग लुक पर फिदा फैंस