शहनाज ने पटना शुक्ला के गाने से बतौर प्लेबैक सिंगर किया डेब्यू शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था अब उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है शहनाज ने रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के गाने 'दिल क्या इरादा तेरा' को अपनी आवाज दी है उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को ये सरप्राइज दिया है शहनाज ने लिखा, 'किसी फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में मेरा पहला गाना दिल क्या इरादा तेरा' इसके साथ ही उन्होंने यह अवसर देने के लिए अरबाज खान को धन्यवाद कहा है। ....