डांस को नए अंदाज में पेश कर मशहूर हुए शामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर शामक डावर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं शामक को देश में कंटेंपरेरी डांस स्टाइल लेकर आने के लिए जाना जाता है शामक ने तमाम अवॉर्ड समारोहों और फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों को डांस सिखाया है शाहिद कपूर, वरुण धवन, ईशान खट्टर समेत अन्य कई सितारे शामक डावर से डांस सीख चुके हैं डावर ने हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी में अपना करियर शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है से शुरू किया था उन्हें साल 1997 में बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है --